{"_id":"6acdee6e6b00999fdf0bd8b7","slug":"video-man-attacked-his-brother-in-law-with-sharp-edged-weapon-after-latter-objected-to-him-assaulting-his-sister-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में बहन से मारपीट का विरोध करने पर जीजा ने साले पर धारदार हथियार से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में बहन से मारपीट का विरोध करने पर जीजा ने साले पर धारदार हथियार से किया हमला
बहराइच में बहन से मारपीट की शिकायत पर समझाने पहुंचे युवक पर उसके जीजा ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक के दोनों हाथों में गंभीर चोट आई है। घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के केवलपुर गांव में सोमवार देर शाम की है। मंगलवार को हमले का वीडियो भी सामने आया, जिसमें आरोपी युवक पर हमला करता दिखाई दे रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मटेरा थाना क्षेत्र निवासी मकसूद खां की बहन आमना की शादी नवाबगंज थाना क्षेत्र के केवलपुर गांव निवासी अफसर के साथ हुई है। आरोप है कि अफसर आए दिन आमना के साथ मारपीट करता था। सोमवार को भी उसने आमना की पिटाई कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर मकसूद बहन की ससुराल पहुंचा और जीजा को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी दौरान जीजा अफसर ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। मकसूद ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। मंगलवार को घटना का वीडियो सामने आया। इसमें युवक पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है।
नवाबगंज थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।