{"_id":"6a9fbdcdef53b59a610ad270","slug":"video-bharaica-ma-ma-ka-hatha-sa-bta-ka-jhapata-l-gaya-tathaaa-mata-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में मां के हाथ से बेटे को झपट ले गया तेंदुआ, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में मां के हाथ से बेटे को झपट ले गया तेंदुआ, मौत
यूपी के बहराइच में सोमवार रात मां के साथ हैंडपंप पर पानी भरने गए राजवीर (09) पर तेंदुए ने झपट्टा मारा। पलभर में आदमखोर मां के हाथ से बच्चे को झपटकर भाग निकला। शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो तेंदुआ बालक को छोड़कर भाग गया। लेकिन, तब तक उसके गले पर गहरे घाव से उसकी सांसें टूट चुकी थीं। बेटे की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
बताया गया कि करीब पांच साल पहले पेड़ से गिरकर पति की मौत हो गई थी। तब से पत्नी कंसीला मजदूरी करके पांच बच्चों को पाल रही थी। आंखों के सामने बेटे ने दम तोड़ा तो कंसीला टूट गई। राजवीर पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। वह सरकारी स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था।
घटना के बाद बिलखती मां कंसीला ने बताया कि वह बेटे का हाथ पकड़कर हैंडपंप पर पानी भरने जा रही थी। इसी दौरान तेंदुआ आया और राजवीर को झपटकर ले गया। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े। ग्रामीणों के पहुंचने पर तेंदुआ बालक को छोड़कर भाग गया। लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी।
राजवीर के जाने से परिवार में अब मां के साथ काजल (14), नंदनी (11), आर्यन (7) और पांच वर्षीय सबसे छोटी बहन रह गई है। पति को खोने के बाद बच्चों के सहारे जिंदगी काट रही कंसीला से अब उसका एक बेटा भी छिन गया। आर्थिक तंगी के बीच वह बच्चों के भविष्य को संवारने में जुटी थी। राजवीर भी पढ़-लिखकर कुछ बनने का सपना देख रहा था। लेकिन, तेंदुए के हमले ने परिवार की उम्मीदों को हमेशा के लिए खत्म कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।