फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   leopard snatched son from his mother grasp In Bahraich boy died

यूपी: मां के हाथ से बेटे को झपट ले गया तेंदुआ, कंसीला की चीख सुनकर दौड़े गांववाले; लेकिन तब तक हो चुकी थी देर

Tue, 08 Sep 2026 01:08 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 08 Sep 2026 01:08 PM IST
सार

बहराइच में आदमखोर तेंदुआ मां के हाथ से बेटे को झपट ले गया। कंसीला चीखी तो गांववाले दौड़े। लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी। बच्चे ने दम तोड़ दिया था। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
leopard snatched son from his mother grasp In Bahraich boy died
कंसीला अपने बच्चों के साथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूपी के बहराइच में सोमवार रात मां के साथ हैंडपंप पर पानी भरने गए राजवीर (09) पर तेंदुए ने झपट्टा मारा। पलभर में आदमखोर मां के हाथ से बच्चे को झपटकर भाग निकला। शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो तेंदुआ बालक को छोड़कर भाग गया। लेकिन, तब तक उसके गले पर गहरे घाव से उसकी सांसें टूट चुकी थीं। बेटे की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन


बताया गया कि करीब पांच साल पहले पेड़ से गिरकर पति की मौत हो गई थी। तब से पत्नी कंसीला मजदूरी करके पांच बच्चों को पाल रही थी। आंखों के सामने बेटे ने दम तोड़ा तो कंसीला टूट गई। राजवीर पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। वह सरकारी स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था।
विज्ञापन


घटना के बाद बिलखती मां कंसीला ने बताया कि वह बेटे का हाथ पकड़कर हैंडपंप पर पानी भरने जा रही थी। इसी दौरान तेंदुआ आया और राजवीर को झपटकर ले गया। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े। ग्रामीणों के पहुंचने पर तेंदुआ बालक को छोड़कर भाग गया। लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति के बाद बेटा भी छिन गया

राजवीर के जाने से परिवार में अब मां के साथ काजल (14), नंदनी (11), आर्यन (7) और पांच वर्षीय सबसे छोटी बहन रह गई है। पति को खोने के बाद बच्चों के सहारे जिंदगी काट रही कंसीला से अब उसका एक बेटा भी छिन गया। आर्थिक तंगी के बीच वह बच्चों के भविष्य को संवारने में जुटी थी। राजवीर भी पढ़-लिखकर कुछ बनने का सपना देख रहा था। लेकिन, तेंदुए के हमले ने परिवार की उम्मीदों को हमेशा के लिए खत्म कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed