फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard attacks boy who went to drink water at a tap; boy dies.

Bahraich News: नल पर पानी पीने गए बालक पर तेंदुए का हमला, मौत

Tue, 08 Sep 2026 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacks boy who went to drink water at a tap; boy dies.
बिछिया (बहराइच)। सुजौली के बड़खड़िया आनंद नगर गांव में सोमवार रात तेंदुए ने नल पर पानी पीने गए नौ वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। हमले में राजवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव के लोग दौड़े तब तेंदुआ उसे छोड़कर भागा। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई। परिजन और ग्रामीण घायल बच्चे को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली लेकर गए वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी राजवीर रात 10:30 बजे नल पर पानी पीने गया था। इसी दौरान घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बच्चे के शोर मचाने पर आसपास के लोगों के पहुंचने के बाद तेंदुआ वहां से भाग गया। राजवीर के शरीर पर तेंदुए के हमले से गंभीर जख्म हुए।
विज्ञापन

घटना की सूचना वन विभाग को दी गई है लेकिन अभी तक कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। घटना के बाद गांव के लोगों में काफी आक्रोश है, ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी तेंदुए की चहलकदमी से लोगों में भय बना हुआ है। इस मामले में डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने बताया कि घटना की सूचना मिली है टीम मौके पर भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस का फोन नहीं लगा, वन विभाग से भी संपर्क की कोशिश
तेंदुए के हमले में घायल नौ वर्षीय राजवीर की हालत गंभीर होने पर उसे तत्काल अस्पताल ले जाने की जरूरत पड़ी। परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक एंबुलेंस के लिए फोन किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद समाजसेवी महिपाल यादव अपनी गाड़ी से घायल बच्चे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली लेकर रवाना हुए। लेकिन वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि घटना की सूचना वन विभाग को देने के लिए भी लगातार फोन मिलाया गया, लेकिन रेंज कार्यालय से संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed