Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Even new roads have come apart; potholes make travel difficult.

Bahraich News: नई सड़कें भी उखड़ीं, गड्ढों से राह मुश्किल

Mon, 23 Nov 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 23 Nov 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Even new roads have come apart; potholes make travel difficult.
सिसई हैदर गांव में जर्जर हालत में सड़क। -संवाद
बहराइच। सड़कों को गड्ढामुक्त करने के दावों के बीच जिले में बदहाल मार्गों की तस्वीर नहीं बदल रही है। कहीं लंबे समय से सड़क मरम्मत की बाट जोह रही है तो कहीं मरम्मत के कुछ दिन बाद ही गिट्टियां उखड़ने लग रही हैं। इससे गड्ढामुक्ति अभियान की हकीकत उजागर हो रही है।
विज्ञापन


बौंडी क्षेत्र के मुख्य मार्ग से गोलवा केशवापुर जाने वाली सड़क करीब एक साल पहले बनी थी, लेकिन अब इस पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। जिले में कई अन्य सड़कों की हालत भी ऐसी ही है। कुछ सड़कें तो निर्माण के दो साल के भीतर ही उखड़ गईं।
विज्ञापन


ऐसे में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। सीडीओ सुनील कुमार धनवंता ने बताया कि सड़कों की मरम्मत में कमी मिलने पर उन्हें चिह्नित किया जाएगा। अभियान चलाकर सड़कों को हर हाल में ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
दो साल में ही जर्जर हो गई सड़क
महसी क्षेत्र के सिसई हैदर गांव के पास करीब 500 मीटर सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। गिट्टी उखड़ने से जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। 8.035 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण 573.16 लाख रुपये की लागत से कराया गया था। इसके बावजूद दो साल में ही सड़क की हालत बिगड़ गई।
............
मरम्मत के बाद फिर उखड़ने लगी गिट्टी
शहर के छोटी बाजार जाने वाली सड़क की हालत भी खराब है। इस मार्ग पर प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है। सड़क की मरम्मत कराई गई, लेकिन अब फिर गिट्टियां उखड़ने लगी हैं। शहर के इस प्रमुख मार्ग की स्थिति गड्ढामुक्ति अभियान के दावों पर सवाल खड़े कर रही है।

................
हुजूरपुर मार्ग पर कटी चौराहे के पास गड्ढे
शहर के हुजूरपुर मार्ग पर कटी चौराहे के पास सड़क पर कई गड्ढे हैं। लंबे समय से इनकी मरम्मत नहीं कराई गई है। रात में इन गड्ढों से हादसे का खतरा बढ़ जाता है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई खराब सड़कें लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed