{"_id":"6ae0f13c3a60141b1f0445b5","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-161338-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जिला अस्पताल से ऑक्सीजन पाइप समेत अन्य सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जिला अस्पताल से ऑक्सीजन पाइप समेत अन्य सामान चोरी
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल परिसर में बंद पड़े आईसीयू वार्ड से चोरों ने सोमवार रात ऑक्सीजन पाइप समेत अन्य कीमती सामान और नलकूप से केबल समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। मंगलवार की सुबह अस्पताल पहुंचे कर्मियों को चोरी की घटना का पता चला। इसमें शिकायत मिलने पर पुलिस ने जिला अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई।
जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में तैनात अश्वनी कुमार मंगलवार की सुबह ब्लड प्रेशर मशीन लेने के लिए गए तो उन्हें वार्ड में तोड़फोड़ हुई मिली। वार्ड के खिड़की के जाल और शीशे टूटे हुए मिले। इसकी जानकारी अन्य चिकित्सकों को दी गई। इसके बाद प्रभारी सीएमएस डॉ. श्रवण कुमार और फार्मासिस्ट मुकेश शर्मा ने वार्ड में जाकर देखा तो वहां से ऑक्सीजन पाइप समेत अन्य सामान चोरी मिला।
वहां आए कर्मियों ने बताया कि महिला अस्पताल के शीशे तोड़कर भी चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन चोरी नहीं कर सके। इसके अलावा पोस्टमार्टम हाउस के पीछे बने नलकूप में तोड़फोड़ कर केबल, मोटर समेत अन्य सामान चोरी किया गया। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।