{"_id":"68662d13a6ff04d8ff09514f","slug":"video-delhi-youth-found-dead-near-binauli-woman-in-custody-duo-allegedly-stole-scooty-to-reach-haridwar-2025-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से चोरी की स्कूटी: हरिद्वार जाते समये युवक की मौत! युवती संदिग्ध हालात में हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से चोरी की स्कूटी: हरिद्वार जाते समये युवक की मौत! युवती संदिग्ध हालात में हिरासत में
बागपत जनपद के बिनौली क्षेत्र के कान्हड़ गांव के पास बुधवार को एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय समीर निवासी संगम विहार, दिल्ली के रूप में हुई है।
मौके पर उसके साथ मौजूद युवती की पहचान रचना नागर, पुत्री श्रीपार्थ नागर, निवासी जड़ौदा कला, बुराड़ी (दिल्ली) के रूप में हुई। दोनों को ग्रामीणों की सूचना पर सीएचसी बिनौली लाया गया, जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार युवती ने अस्पताल में भागने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। फिलहाल वह पुलिस की निगरानी में सीएचसी पर मौजूद है।
युवती की बातों में विरोधाभास है। पुलिस के अनुसार वह बार-बार अपना बयान बदल रही है। शुरू में उसने बताया कि दोनों ने रात में दिल्ली से एक स्कूटी चोरी की थी, और वे हरिद्वार जाने के लिए निकले थे।
हालांकि समीर की मौत किन हालात में हुई, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। मौके पर कोई संघर्ष या दुर्घटना के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है।
दोघट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और युवती से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामला पूरी तरह संदिग्ध है और सभी एंगल से जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।