{"_id":"6af76f9cf9cc22456e068907","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-162188-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: गोरखनाथ आश्रम में नवदेवी मंदिर से डेढ़ किलो चांदी का छत्र चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: गोरखनाथ आश्रम में नवदेवी मंदिर से डेढ़ किलो चांदी का छत्र चोरी
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। मौजिजाबाद नांगल गांव स्थित गोरखनाथ आश्रम परिसर में नवदेवी मंदिर से बुधवार रात नकाबपोश चोर ने डेढ़ किलो चांदी का छत्र चोरी कर लिया। चोर मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गया। यह मामला लखनऊ और मेरठ के अफसरों तक पहुंचने के बाद शुक्रवार को एसपी ने फोरेंसिक, डॉग स्क्वायड टीम के साथ निरीक्षण कर चोर का पता लगाकर जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए। यह आश्रम सीएम योगी आदित्यनाथ के करीबी महंत योगी अर्जुननाथ का है।
नाथ संप्रदाय के गोरखनाथ आश्रम के महंत योगी अर्जुननाथ ने बताया कि नवदेवी मंदिर में नौ देवियों की मूर्तियां स्थापित हैं। बृहस्पतिवार की सुबह पूजा-अर्चना करने पहुंचे तो दुर्गा देवी की मूर्ति पर लगा डेढ़ किलो चांदी का छत्र चोरी मिला। उन्होंने मंदिर परिसर में छानबीन की और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि चोरी हुए छत्र की कीमत लगभग तीन लाख रुपये है, जो पांच साल पहले मुंबई के एक कारोबारी ने बनवाकर मंदिर में चढ़ाया था।
चोरी की शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद महंत ने लखनऊ में पुलिस अधिकारियों के अलावा मेरठ में एडीजी भानू भास्कर को फोन करके चोरी की घटना के बारे में बताया। शुक्रवार को एसपी बागपत पूर्णेंदु सिंह, एएसपी प्रवीण कुमार चौहान और सीओ बड़ौत अंशु जैन आश्रम में पहुंचे और वहां कई घंटे छानबीन की गई। पुलिस की कई टीमों को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में नजर आए चोर की पहचान करने में लगाया गया है।
विज्ञापन
आश्रम से मुख्यमंत्री का जुड़ाव, एडीजी लेते रहे अपडेट
गोरखनाथ आश्रम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफी जुड़ाव है और महंत अर्जुननाथ भी उनके करीबी हैं। मुख्यमंत्री यहां दो बार आ चुके हैं। वह पहले अक्तूबर 2023 और फिर 11 मई 2026 में यहां आए थे। 11 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्रम में पहुंचकर नवनाथ की मूर्ति का अनावरण किया था। आश्रम से मुख्यमंत्री का जुड़ाव होने के चलते लखनऊ तक चोरी का मामला पहुंच गया। इसके बाद एडीजी भानू भास्कर खुद पूरे प्रकरण की अपडेट लेते रहे। उन्होंने फोन पर महंत अर्जुननाथ से वार्ता कर जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया।
वर्जन-
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में नजर आए चोर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। चोरी के खुलासे में कई टीमों को लगाया गया है, जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
-अंशु जैन, सीओ बड़ौत