{"_id":"6af76f856465792aa303d1b0","slug":"conctraction-news-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-162208-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, दो बैंकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, दो बैंकों को नोटिस
विज्ञापन
बागपत। विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को बड़ौत में अमीनगर सराय पर अवैध कॉलोनियों में बुलडोजर चलाया। वहां नींव व मार्गों को उखाड़ा गया। इसके अलावा बागपत में बंधन व यश बैंक को भवन का नक्शा पास नहीं कराए जाने की बात कहते हुए नोटिस जारी किया गया। इनको नक्शा नहीं देने पर भवन सील करने व तोडऩे की चेतावनी दी गई।
बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण के सचिव राजीव कुमार राय ने बताया कि बड़ौत में अमीनगर सराय मार्ग पर कई अवैध कॉलोनियां विकसित की जा रही हैं। इसकी शिकायत मिलने पर गैस गोदाम के पीछे 15 हजार वर्ग मीटर में फुरकान, धर्मवीर की कॉलोनी को ध्वस्त किया गया। उसके पास ही आठ हजार वर्ग मीटर में रोहित, धर्मवीर की कॉलोनी को ध्वस्त किया गया। उनके अनुसार इनके नक्शे पास नहीं कराए गए थे।
बागपत में बंधन व यश बैंकों को नोटिस
सचिव के अनुसार शिकायत मिली थी कि बागपत में बड़ौत रोड पर बंधन बैंक और यश बैंक जिन भवनों में चल रहे हैं, उनके नक्शे पास नहीं कराए गए हैं। इस शिकायत के आधार पर बैंकों को नोटिस भेजा गया है। उनको जल्द सभी कागज देने के लिए कहा गया है। वे कागज नहीं देते हैं तो उन भवनों को सील व ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। इनके अलावा भी कई भवनों की जांच शुरू कराई गई है।