{"_id":"6addfebf93cab5881f0f04b6","slug":"video-baghpat-devilal-katha-wins-85-kilometer-race-consisting-of-212-laps-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"बागपत: देवीलाल काठा ने जीती 85 किलोमीटर की 212 चक्कर वाली दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: देवीलाल काठा ने जीती 85 किलोमीटर की 212 चक्कर वाली दौड़
खेकड़ा कस्बे के खेल स्टेडियम में देवीलाल काठा और गांव छुर जिला मेरठ निवासी विकास के बीच 85 किलोमीटर की 212 चक्कर वाली दौड़ हुई। इसमें काठा गांव के देवीलाल ने विकास को हराकर सात घंटे 30 मिनट में दौड़ प्रतियोगिता जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
दौड़ प्रतियोगिता देखने हजारों दर्शक पहुंच गए। दोनों खिलाड़ियों ने दिन भर जमकर पसीना बहाया। केवल पानी के सहारे ही दौड़ते रहे। दर्शकों ने ट्रेक्टरों में डीजे लगाकर गाने बजाकर खिलाड़ियों का खूब उत्साहवर्धन किया। दौड़ प्रतियोगिता साढे़ सात घंटे तक चली, जो शाम चार बजे समाप्त हुई। दर्शकों ने देवीलाल को कंधों पर उठाकर जमकर जश्न मनाया। इस मौके पर सचिन धामा, हरेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, संजीव कुमार, आकाश, नरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।