{"_id":"6ade65e7623c20ea760ab5df","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-161217-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: विवाद सुलझाने को बुलाई पत्नी, गला दबाकर मार डाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: विवाद सुलझाने को बुलाई पत्नी, गला दबाकर मार डाली
विज्ञापन
बड़ौत। जलालपुर खड़खड़ी की रुबीना की हत्या के आरोपी सैनिक पति अलीसान को पुलिस ने शनिवार रात में छपरौली चुंगी के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसने रुबीना को विवाद सुलझाने के लिए बुलाया और दोनों के बीच कहासुनी होने के बाद गुस्सा आने पर उसकी गला दबाकर हत्या करने की बात पुलिस को बताई है। पुलिस ने उसे रविवार को जेल भेज दिया।
जलालपुर खड़खड़ी गांव निवासी रुबीना की शादी तीन साल पहले मुजफ्फरनगर जिले के पुर बालियान गांव के रहने वाले सैनिक अलीसान के साथ हुई थी, जो कश्मीर में तैनात है। उसका एक बेटा भी है। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वाले रुबीना को प्रताड़ित करने लगे। विवाद के कारण रूबीना पिछले ढाई साल से अपने मायके में रह रही थी, जिसका तलाक का मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
सीओ अंशु जैन के अनुसार 22 अक्तूबर को रुबीना को फोन करके उसके पति अलीसान ने विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत करने के लिए बड़ौत बुलाया, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। शनिवार को बिजरौल गांव के जंगल में रुबीना का शव पड़ा मिला। मृतका के भाई आजाद ने सैनिक अलीसान, सास बलीस, सुहेल, साइना, अमर व जुबेदीन पर उसकी हत्या कर शव खेत में फेंकने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए रुबीना के पति अलीसान ने बताया कि वह पत्नी से चल रहे विवाद के कारण परेशान हो चुका था, इसलिए उसने बातचीत करने के लिए पत्नी को बुलाया था। वह बिजरौल के पास बातचीत करने लगे तो उनके बीच कहासुनी हो गई। वह इतनी बढ़ गई कि उसे गुस्सा आ गया और उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वह शव को खेत में डालकर भाग गया। उनके अनुसार अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।