{"_id":"6addab6bed58a8b170093cc2","slug":"video-in-moga-bku-ekta-ugrahan-burned-an-effigy-of-the-punjab-government-over-the-jhota-killing-case-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में झोटा हत्याकांड को लेकर बीकेयू एकता उगराहां ने पंजाब सरकार का जलाया पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में झोटा हत्याकांड को लेकर बीकेयू एकता उगराहां ने पंजाब सरकार का जलाया पुतला
पंजाब में परविंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने के लिए गठित इंसाफ कमेटी के आह्वान पर उनके समर्थन करते हुए भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की ओर से गांव सिंघाबाला में पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया। इस मौके पर किसान यूनियन के नेताओं ने बताया कि संगठन की सूबा कमेटी के आह्वान पर परविंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर पंजाबभर के गांवों में पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के सूबा कमिटी की फ़ैसले पर इंसाफ कमेटी समर्थन करते हुए गांव सिंघाबाला में भी किसानों ने एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और परविंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने की मांग उठाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।