{"_id":"6adda5087406ac673d06c1c1","slug":"fire-breaks-out-at-an-auto-parts-warehouse-near-a-petrol-pump-in-shahjahanpur-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: पेट्रोल पंप के पास ऑटो पार्ट्स के गोदाम में लगी आग, छह ई-रिक्शा समेत 15 वाहन जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: पेट्रोल पंप के पास ऑटो पार्ट्स के गोदाम में लगी आग, छह ई-रिक्शा समेत 15 वाहन जले
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:13 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र की गीतापुरम कॉलोनी में पेट्रोल पंप के पास स्थित मोटर्स पार्ट्स के गोदाम में शनिवार रात आग लग गई। आग की चपेट में आने से छह ई-रिक्शा, तीन ऑटो और छह स्कूटी जलकर या झुलसकर क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
शनिवार रात आग लगने के बाद धुआं उठता देखकर लोगों ने दमकल यूनिट को सूचना दी। 11:46 बजे सदर फायर स्टेशन से तीन दमकल गाड़ियां मौके के लिए रवाना हो गईं। अग्निशमन अधिकारी डॉ. बीएन पटेल के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
काफी प्रयास के बाद आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया। एफएसओ डॉ.बीएन पटेल ने बताया कि आग लगने से गोदाम में रखे वाहन इसकी चपेट में आ गए। छह ई-रिक्शा, तीन ऑटो और छह स्कूटी जलने से क्षतिग्रस्त हो गए। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।