{"_id":"6addafed5aee5fd204032206","slug":"video-first-shift-of-pet-exam-concluded-in-ambedkar-nagar-candidates-said-question-paper-was-easy-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में पीईटी परीक्षा की पहली पाली की परीक्षा संपन्न, अभ्यर्थी बोले- आसान रहा प्रश्नपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में पीईटी परीक्षा की पहली पाली की परीक्षा संपन्न, अभ्यर्थी बोले- आसान रहा प्रश्नपत्र
अंबेडकरनगर में पीईटी परीक्षा की पहली पाली की परीक्षा संपन्न हो गई। परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को काफी आसान बताया। अभ्यर्थियों के मुताबिक, प्रश्नपत्र में सिलेबस से बाहर कोई भी सवाल नहीं पूछा गया। अधिकांश अभ्यर्थियों ने पेपर को सरल बताते हुए कहा कि परीक्षा उम्मीद के मुताबिक रही।
पहली पाली की परीक्षा समाप्त होते ही शहर में अभ्यर्थियों की आवाजाही बढ़ गई, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। रोडवेज बस स्टैंड से लेकर पटेल नगर और तहसील तिराहे तक जाम की स्थिति बन गई। सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों की प्रतिक्रियाओं से प्रश्नपत्र का स्तर आसान होने की बात सामने आई। अब अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया और परिणाम का इंतजार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।