{"_id":"6ade66f75de5d1097c035bcd","slug":"education-news-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-161212-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल हुए 1032 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल हुए 1032 विद्यार्थी
विज्ञापन
बागपत के गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा देकर आते छात्र-छात्राएं। सं
बागपत। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को शहर के बड़ौत रोड स्थित गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा कराई गई। इसमें कक्षा 9, 10, 11 व 12 के पंजीकृत 2817 परीक्षार्थियों में से 1032 उपस्थित रहे।
शहर के गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होनी थी, मगर परीक्षार्थी रविवार सुबह नौ बजे ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचने लगे। जांच के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा में 2817 परीक्षार्थी पंजीकृत थे और इनमें से 1032 परीक्षार्थी पेपर देने पहुंचे। आठ अन्य परीक्षार्थियों को तुरंत रोल नंबर जारी कर परीक्षा में शामिल कराया गया।
स्कूल प्रधानाचार्य अमित चौहान ने कहा कि अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में छात्रों की अपेक्षा छात्राओं की संख्या ज्यादा रही। बेटियां पढ़ाई के माध्यम से अपने परिजनों का नाम रोशन कर रही हैं। यह परीक्षा छात्रों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में सहायक होगी। परीक्षा में प्रतिभा राज, अजय राणा, प्रिया चौहान, संजय शर्मा, मनोरमा, प्रियांक, विजय कुमार, अक्षमा और नदीम आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
--
बड़ौत से 172 विद्यार्थियों को लेकर पहुंचे राजन
बड़ौत में राज केमिस्ट्री पॉइंट कोचिंग सेंटर चलाने वाले अंकुर राजन 172 विद्यार्थियों को लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। परीक्षा के लिए बड़ौत के जैन स्थानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, जनता वैदिक इंटर कॉलेज और वीर स्मारक इंटर कॉलेज बड़ौत आदि के शिक्षकों से संपर्क करने के बाद विद्यार्थियों को एक स्थान पर एकत्र किया गया ताकि किसी भी विद्यार्थी को परेशानी न उठानी पड़े।
-- - अंग्रेजी, गणित के सवाल सामान्य रहे तो कुछ सवाल कठिन थे। मैंने समय अवधि में ही पेपर कर लिया था। पहले पेपर को समझा और फिर पेपर को हल किया।
-कृतिका, बागपत
- परीक्षा में सफलता मिलने पर छात्रवृत्ति पढ़ाई में मददगार साबित होगी। परिवार वालों को मुझसे काफी उम्मीद है और परीक्षा के लिए काफी तैयारी की हुई है।
-शौर्य, बड़ौत
- परीक्षा के लिए मैंने 8 से 10 घंटे कड़ी मेहनत की है ताकि सफलता मिल सके। मुझे विश्वास है कि मैं इस परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करूंगी।
-नित्या वर्मा, बड़ौत
- परीक्षा के लिए मैंने कड़ी मेहनत की। पेपर भी काफी अच्छा रहा। छात्रवृत्ति मिलने पर कॅरिअर में काफी मदद मिलने की उम्मीद है।
-शिल्पा शर्मा, बड़ौत
- पेपर में सामान्य ज्ञान के सवाल आसान थे। परीक्षा का परिणाम अच्छा आने की उम्मीद है। परीक्षा फार्म भरने के बाद ही सफलता पाने के लिए तैयारी शुरू कर दी थी।
-भारती सैनी, बड़ौत
- मैं अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर काफी उत्साहित था। गणित के सवाल बहुत आसान थे। कुल मिलाकर पूरा पेपर अच्छा हुआ।
-वंश, शहापुर बड़ौली