Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Baghpat News
›
Agniveer Sohit Chauhan Given Tearful Farewell; Mother and Sister Cling and Weep, Brother Lights the Funeral Pyre
{"_id":"69ef9241b8846460df0afce0","slug":"video-agniveer-sohit-chauhan-given-tearful-farewell-mother-and-sister-cling-and-weep-brother-lights-the-funeral-pyre-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Baghpat: अग्निवीर सोहित चौहान को नम आंखों से दी विदाई, मां-बहन लिपटकर रोईं, भाई ने दी मुखाग्नि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: अग्निवीर सोहित चौहान को नम आंखों से दी विदाई, मां-बहन लिपटकर रोईं, भाई ने दी मुखाग्नि
बागपत। अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान शनिवार रात आंधी में पेड़ गिरने से लूम्ब गांव के वीर जवान सोहित चौहान का सोमवार को उनके पैतृक गांव लूम्ब में पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अग्निवीर को उनके बड़े भाई मोहित ने मुखाग्नि दी। इससे पहले सोहित चौहान की अंतिम यात्रा रमाला गेट से गांव तक निकाली गई। करीब 7 किलोमीटर की इस यात्रा में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। रास्ते भर ग्रामीणों ने फूल बरसाकर अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी और “भारत माता की जय” व “सोहित चौहान अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंज उठा। गांव तक पहुंचने में अंतिम यात्रा को करीब 1 घंटे का समय लगा। गांव पहुंचने पर अग्निवीर सोहित चौहान के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया, जहां पूरा गांव पहले से ही अपने वीर सपूत की एक झलक पाने के लिए उमड़ा हुआ था। हर आंख नम थी, लेकिन दिल में गर्व भी साफ झलक रहा था। जैसे ही तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर घर पहुंचा, मां और बहन उससे लिपटकर फूट-फूट कर रो पड़ीं। यह भावुक दृश्य देखकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। अग्निवीर सोहित चौहान का अंतिम संस्कार पूरे सैनिक सम्मान के साथ किया गया, जहां हजारों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।