{"_id":"69036cac7a2779820a041c84","slug":"video-bhupendra-chaudhary-said-in-azamgarh-that-would-go-among-people-with-an-account-of-work-done-in-bihar-2025-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में बोले भूपेंद्र चौधरी, बिहार में हुए कार्यों का लेखा-जोखा लेकर जनता के बीच जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में बोले भूपेंद्र चौधरी, बिहार में हुए कार्यों का लेखा-जोखा लेकर जनता के बीच जाएंगे
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि बिहार में समाजवादी पार्टी (सपा) का कोई प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ रहा है। अखिलेश यादव सिर्फ दूसरे दलों का प्रचार करने जा रहे हैं। सपा, राजद या महागठबंधन के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है।
उन्होंने कहा कि हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में 20 वर्षों और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 10 वर्षों में हुए विकास कार्यों का पूरा लेखा-जोखा लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। चुनाव आयोग पर आरोप लगाना गलत है। विपक्ष जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। भूपेंद्र चौधरी ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और हमारी छठ पूजा पर उनकी टिप्पणी उनकी हताशा और कुंठा का परिणाम है। वे अपनी पराजय निश्चित मानकर ऐसे बयान दे रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारी पूरी है। गांव-गांव तक हुए कार्यों की जानकारी जनता को दी जाएगी। जल्द ही भाजपा जिला पंचायत समर्थक प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन एक परिवार की तरह है। छोटे-मोटे मतभेद हो सकते हैं, लेकिन हमारा दायित्व है कि सबको साथ लेकर चलें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।