फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   76 athletes tested their mettle at the Taekwondo trials.

Azamgarh News: ताइक्वांडो ट्रायल में 76 खिलाड़ियों ने आजमाया दम

Fri, 18 Sep 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
76 athletes tested their mettle at the Taekwondo trials.
पुलिस लाइन स्थित ताइक्वांडो हॉल में बुधवार को 70वीं जनपदीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 के लिए ट्रायल हुआ। इसमें जिलेभर के 76 खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु वर्ग में दमखम दिखाया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के आधार पर अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में खिलाड़ियों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। जनपदीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह की देखरेख में हुए ट्रायल में खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो की विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों के नाम तय किए गए। अंडर-14 बालिका वर्ग में परी, नाजिश रिया चौरसिया और वैष्णवी सिंह का चयन हुआ। अंडर-17 बालिका वर्ग में फिजा खातून, ईरम, आइस्मा, गौरवी, झुनझुन प्रजापति, शालू प्रजापति और अक्सा को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 बालक वर्ग में सौरभ यादव और अंडर-19 बालक वर्ग में करण यादव का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ी अब मंडल स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ट्रायल के दौरान अधिकारी एवं चयनकर्ता के रूप में संदीप वर्मा, कोच सुनील कुमार शिन्दे, कृष्ण प्रजापति, विकास यादव और सौरभ ने सहयोग किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करते हुए चयन प्रक्रिया पूरी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed