फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A picture of development showcased in the 'Seva Sankalp Abhiyan'; exhibition inaugurated.

Azamgarh News: सेवा संकल्प अभियान में सजी विकास की तस्वीर, प्रदर्शनी का शुभारंभ

Fri, 18 Sep 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
A picture of development showcased in the 'Seva Sankalp Abhiyan'; exhibition inaugurated.
पीएम के जन्मदिन पर लगी प्रदर्शनी को देखते लोग। स्रोत-सूचना कार्यालय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और विकसित भारत-2047 के संकल्प से नागरिकों को जोड़ने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को जिले में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से हरिऔध कला भवन परिसर में लगाई गई विकास प्रदर्शनी का जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल और भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने उद्घाटन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों, उपलब्धियों और विकास कार्यों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। वहीं, प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व, कृतित्व और जीवन यात्रा पर आधारित पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाकर उन्हें निशुल्क वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी मिलने से आमजन को काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि योजनाओं की जानकारी पात्र लोगों तक पहुंचना जरूरी है, ताकि वे उनका लाभ उठा सकें।
इस मौके पर सीडीओ राकेश कुमार पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि प्रदर्शनी में केंद्र सरकार के 12 वर्ष और प्रदेश सरकार के 10 वर्ष के दौरान संचालित योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि जनपदवासियों से प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी लेने की अपील की।

---------
शाम को जले आशीर्वाद के दीये
प्रदर्शनी के शुभारंभ के मौके पर बड़ी संख्या में जनपदवासी पहुंचे। लोगों ने विभिन्न स्टॉलों पर प्रदर्शित योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी ली। सेवा संकल्प अभियान के तहत शाम सात बजे प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना के लिए लोगों ने आशीर्वाद के दीये जलाए। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग आशुतोष श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में जनपदवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed