{"_id":"6b041cdb858fa889d00ae924","slug":"video-ambedkar-statue-damaged-in-laharpar-village-azamgarh-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में लहरपार गांव में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में लहरपार गांव में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त
आजमगढ़ जिले के लहरपार गांव में रविदास और आंबेडकर की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में भारी रोष है। गांव के एक युवक पर प्रतिमा तोड़ने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी है। यह घटना लहरपार गांव स्थित हरिजन बस्ती के पास सड़क किनारे स्थापित प्रतिमाओं के साथ हुई। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार शाम राजेंद्र प्रसाद के बेटे की बरात गांव से गुजर रही थी। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया था। गांव का एक युवक अपनी चार पहिया गाड़ी से जा रहा था। उसकी गाड़ी का पहिया शीला देवी (55) पत्नी हरिलाल के पैर पर चढ़ गया। इसके बाद काफी बहसबाजी हुई। सोमवार सुबह आंबेडकर प्रतिमा की बांह और अंगुली क्षतिग्रस्त पाई गई। आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही हरिजन बस्ती के लोग एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया। हालांकि, ग्रामीण आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।