{"_id":"68c042ddebcad199ec0c5112","slug":"video-video-sasatha-bhavana-ka-taraja-para-rama-mathara-ka-3400-matara-lb-sarakashha-thavara-ka-naramanae-shanpr-eka-sal-ma-haga-tayara-2025-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: संसद भवन की तर्ज पर राम मंदिर की 3400 मीटर लंबी सुरक्षा दीवार का निर्माण शुरू, एक साल में होगी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: संसद भवन की तर्ज पर राम मंदिर की 3400 मीटर लंबी सुरक्षा दीवार का निर्माण शुरू, एक साल में होगी तैयार
संसद भवन की तर्ज पर राम मंदिर की सुरक्षा दीवार का निर्माण शुरू हो गया है। इस दीवार के निर्माण के लिए संसद भवन का भ्रमण श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की एक टीम ने किया था। सुरक्षा दीवार 3400 मीटर लंबी होगी। एक साल के भीतर इसका निर्माण पूरा हो जाने की संभावना है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की बैठक मंगलवार को मणिरामदास की छावनी में हुई।
बैठक के बाद राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि रामकथा संग्रहालय में अभी सिविल वर्क चल रहा है। इसके बाद डिस्प्ले वर्क का काम शुरू होगा। संग्रहालय में 20 गैलरी होगी। इसमें एक हिस्से का निर्माण आईआईटी मद्रास की टीम 7डी तकनीक से कर रही है। संग्रहालय में रामायण की जितनी भी मूल प्रतियां हैं, वह सब उपलब्ध रहेंगी। ट्रस्ट महासचिव ने बताया कि नवंबर में होने वाले ध्वजारोहण समारोह की तिथि 25 नवंबर फाइनल कर दी गई है।
कृष्ण मोहन बने राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र न्यास के नए ट्रस्टी
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास में एक नए सदस्य की एंट्री हो गई है। यह नियुक्ति राम मंदिर के ट्रस्टी रहे कामेश्वर चौपाल के स्थान पर हुई है। उनका फरवरी 2025 में निधन हो गया था। चौपाल के निधन के बाद से ही एक पद रिक्त चल रहा था। इस पर उन्हीं के एससी समाज के व्यक्ति का चयन होना था। पिछले छह महीने से नए सदस्य के चयन पर चर्चा चल रही थी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय ने बताया कि एससी समाज के ही कृष्ण मोहन को राम मंदिर ट्रस्ट का नया सदस्य मनोनीत किया गया है। कृष्ण मोहन हरदोई के रहने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।