{"_id":"68bff28a893096189a01bb0e","slug":"video-58th-state-level-school-sports-competition-held-in-dadri-2025-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: राज्य स्तरीय मुक्केबाजी स्पर्धा में दादरी, पानीपत, भिवानी और हिसार के खिलाड़ी छाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: राज्य स्तरीय मुक्केबाजी स्पर्धा में दादरी, पानीपत, भिवानी और हिसार के खिलाड़ी छाए
दादरी में आयोजित 58वीं राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरे दिन भी रोचक मुकाबले देखने को मिले। 22 जिलों के स्कूली खिलाड़ियों ने मुक्केबाजी स्पर्धा में अपने मुक्कों का जलवा दिखाया तो वहीं, शतरंज की चालों से दर्शकों को प्रभावित किया। मुक्केबाजी में दादरी, पानीपत, भिवानी व हिसार के खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ी। शतरंज स्पर्धा में फतेहाबाद, पानीपत, अंबाला, झज्जर और दादरी के प्रतिभागियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया।
दादरी एईओ प्रदीप कुमार ने बताया कि शहीद भगत सिंह और श्योनाथ बॉक्सिंग अकादमी में मुक्केबाजी स्पर्धा आयोजित की गई। वहीं, गांव बरसाना स्थित कैप्टन जिले सिंह स्कूल में शतरंज मुकाबले करवाए गए, जिनमें प्रतिभागियों ने अपनी बुद्धिमत्ता, धैर्य और गहरी रणनीति का परिचय दिया। प्रत्येक चाल ने खेल को रोमांचक बनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।