{"_id":"6aac343b47a55eabf8047804","slug":"they-deployed-the-government-boat-but-forgot-to-provide-fuel-ayodhya-news-c-97-1-ayo1045-158908-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सरकारी नाव तो लगाई लेकिन ईंधन देना भूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सरकारी नाव तो लगाई लेकिन ईंधन देना भूले
Fri, 18 Sep 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
रुदौली। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन के लिए लगाई गई सरकारी नावें ईंधन के अभाव में खड़ी हैं। महंगू पुरवा में बृहस्पतिवार को नाविक ने बताया कि करीब तीन माह से नावों के लिए पेट्रोल उपलब्ध नहीं कराया गया है।
स्थिति यह रही कि पटरंगा माझा जाने के लिए अमर उजाला की टीम को खुद एक लीटर पेट्रोल मंगवाना पड़ा। नाविक रामसुध ने बताया कि नाव चलाने के लिए पेट्रोल की आवश्यकता होती है, लेकिन प्रशासन की ओर से नियमित रूप से ईंधन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। उनके अनुसार, करीब तीन महीने से नाव यहां तैनात हैं। ईंधन नहीं होने के कारण जरूरत पड़ने पर नाव चलाने में परेशानी होती है।
नाविकों का कहना है कि कई बार नाव चलाने के लिए ग्रामीणों से पेट्रोल की व्यवस्था करने में मदद मांगनी पड़ती है। कुछ मौकों पर उन्हें अपनी जेब से पैसे खर्च कर ईंधन मंगवाना पड़ता है। तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता ने जांच कराने की बात कही है।