{"_id":"6aac341c40d4e5791503eaa4","slug":"1000-people-took-part-in-the-run-one-suffered-a-leg-fracture-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-158923-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 1000 ने लगाई दौड़, एक के पैर में फ्रैक्चर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 1000 ने लगाई दौड़, एक के पैर में फ्रैक्चर
Fri, 18 Sep 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
भर्ती परीक्षा में पहुंचे अभ्यर्थी।
अयोध्या। डाभासेमर स्टेडियम में बृहस्पतिवार को आयोजित होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दूसरे दिन एक हजार अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। दौड़ में सुल्तानपुर और गोंडा के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। दौड़ के दौरान छह अभ्यर्थी गश खाकर गिर पड़े। इनमें से एक के पैर में में फ्रैक्चर हो गया। एक अभ्यर्थी को उपचार के लिए दर्शननगर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुरुष अभ्यर्थियों को 400 मीटर के ट्रैक पर 4.8 किमी की दौड़ 28 मिनट में पूरी करना अनिवार्य था। निर्धारित दूरी पूरी करने के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी को मैदान के करीब 12 चक्कर लगाने पड़े। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी सुबह चार बजे से ही स्टेडियम पहुंचने लगे थे। सुबह छह बजे से दौड़ शुरू हुई। अभ्यर्थियों को पांच स्लॉट में दौड़ाया गया। पहले स्लॉट में 175 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। दौड़ की प्रक्रिया करीब सुबह 11 बजे तक चली।
दौड़ से पहले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। इसके बाद उनके पैर में चिप लगाई गई और कैमरे के सामने चेस्ट नंबर समेत आवश्यक जानकारी दर्ज की गई। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही अभ्यर्थियों को ट्रैक पर भेजा गया। पूरी दौड़ कैमरों की निगरानी में कराई गई। करीब 800 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल रहे। तेज धूप को देखते हुए 1000 अभ्यर्थियों की दौड़ निर्धारित समय में पूरी करा ली गई।
विज्ञापन
भर्ती प्रक्रिया की निगरानी के लिए गठित बोर्ड में एक एसडीएम, चिकित्सक और सीओ को सदस्य बनाया गया है। प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एक संस्था की ओर से पूरी परीक्षा की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जा रही है।
मोबाइल से वीडियो बनाने पर रोक
भर्ती प्रक्रिया की वीडियो बनाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। बताया गया कि कुछ अभ्यर्थी वीडियो बनाने के बाद उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अफवाह फैला रहे थे। इसी को देखते हुए भर्ती स्थल पर वीडियो बनाने पर रोक लगाई गई है।
चेस्ट पर लगाया गया क्यूआर युक्त नंबर
दौड़ के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरे ग्राउंड पर कैमरे लगाए गए हैं। किसी प्रकार की आपत्ति की स्थिति में अभ्यर्थी की पहचान आसानी से हो सके, इसके लिए दौड़ से पहले सभी अभ्यर्थियों को क्रमांक के अनुसार नंबर दिए जाते हैं। उनके चेस्ट पर क्यूआर कोड युक्त नंबर भी लगाया जाता है। इससे दौड़ के दौरान प्रत्येक अभ्यर्थी की पहचान और उसकी प्रक्रिया की निगरानी आसानी से की जा सके।