{"_id":"6a12f62104f9507e920d587d","slug":"video-video-pana-bharata-ha-btha-karaugdha-ka-taka-ganaevatata-para-utha-saval-garamanae-na-ka-kararavaii-ka-maga-2026-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पानी भरते ही बैठी करोड़ों की टंकी, गुणवत्ता पर उठे सवाल, ग्रामीणो ने की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पानी भरते ही बैठी करोड़ों की टंकी, गुणवत्ता पर उठे सवाल, ग्रामीणो ने की कार्रवाई की मांग
बीकापुर। विकासखंड क्षेत्र के खेवली इस्माइलपुर गांव में जल जीवन मिशन के तहत करीब 3.22 करोड़ रुपये की लागत से बनी पानी की टंकी का ऊपरी हिस्सा टेस्टिंग के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया। बताया गया कि टंकी अभी पूरी तरह चालू भी नहीं हुई थी। पानी भरते ही स्टील की ऊपरी चद्दर बैठ गई और लीकेज शुरू हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। शिलापट्ट के अनुसार परियोजना का कार्य 21 फरवरी 2023 से शुरू हुआ था और 20 जनवरी 2025 तक पूर्ण होना था। इससे 4070 आबादी और 876 घरों को लाभ मिलना है।
सुपरवाइजर अजय यादव ने बताया कि टंकी के ऊपरी भाग में तकनीकी समस्या आई है, जिसे दोबारा बनाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।