Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO: हनुमानगढ़ी में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी के आरोपों पर विवेकानंद दास की सफाई, बोले-‘निष्पक्ष जांच हो’ आरोपी हूं तो कार्रवाई हो’
{"_id":"6ad0a9adc8034ad4cf0b38fe","slug":"video-video-hanamanagaugdhha-ma-tatara-matara-ka-nama-para-thaga-ka-aarapa-para-vavakanatha-thasa-ka-safaii-bl-nashhapakashha-jaca-ha-aarapa-ha-ta-kararavaii-ha-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हनुमानगढ़ी में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी के आरोपों पर विवेकानंद दास की सफाई, बोले-‘निष्पक्ष जांच हो’ आरोपी हूं तो कार्रवाई हो’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हनुमानगढ़ी में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी के आरोपों पर विवेकानंद दास की सफाई, बोले-‘निष्पक्ष जांच हो’ आरोपी हूं तो कार्रवाई हो’
हनुमानगढ़ी से जुड़े तंत्र-मंत्र के नाम पर एक महिला से कथित ठगी के मामले में विवेकानंद दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताते हुए मामले को साजिश करार दिया। विवेकानंद दास ने कहा कि वह न तो संबंधित महिला से कभी मिले हैं और न ही उनसे किसी प्रकार का लेन-देन हुआ है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विवेकानंद दास ने महिला द्वारा कथित तौर पर 2 करोड़ 80 लाख रुपये लेने के लगाए गए आरोपों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उन्हें उस महिला के बारे में जानकारी नहीं है और न ही उनकी कभी उससे मुलाकात हुई है। उन्होंने हवाई यात्रा से जुड़े आरोपों को भी खारिज करते हुए कहा कि वह आज तक कभी फ्लाइट में नहीं बैठे हैं।
उन्होंने चुनौती दी कि यदि उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत है तो उसे सामने लाया जाए विवेकानंद दास ने आरोप लगाया कि हनुमानगढ़ी से जुड़े कुछ लोग पुरानी रंजिश के चलते उन्हें फंसाने की साजिश कर रहे हैं। कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि वास्तविकता सामने आ सके।
उन्होंने अन्य दो आरोपी सूरज दास को अपना शिष्य बताए जाने और रत्नाकर नामक व्यक्ति से संबंध होने के सवालों पर भी सफाई दी। विवेकानंद दास ने कहा कि सूरज दास उनके शिष्य नहीं हैं और वह रत्नाकर को नहीं जानते। उन्होंने पूजा-पाठ और कर्मकांड के नाम पर पैसे लेने के आरोपों को भी सिरे से खारिज किया।
विवेकानंद दास ने शासन-प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि वह दोषी हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, लेकिन यदि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है तो इसकी भी सच्चाई सामने आनी चाहिए। उन्होंने भरोसा जताया कि पुलिस जांच में पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।