{"_id":"6abfa7107513cd554a006b25","slug":"video-rama-mathara-ma-caka-sa-bhagatana-ka-pashhata-ka-btha-ha-malga-thana-ka-rasatha-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर में चेक से भुगतान की पुष्टि के बाद ही मिलेगी दान की रसीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर में चेक से भुगतान की पुष्टि के बाद ही मिलेगी दान की रसीद
अयोध्या स्थित राम मंदिर में चेक के जरिये दान देने वाले श्रद्धालुओं को अब भुगतान की पुष्टि के बाद ही रसीद मिलेगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने चेक मिलते ही रसीद जारी करने की व्यवस्था बंद कर दी है। नई व्यवस्था 15 सितंबर से लागू कर दी गई है। इसके तहत बैंक से चेक का भुगतान सुनिश्चित होने के बाद ही दानदाता को रसीद जारी की जा रही है।
पिछले दिनों चार करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने यह कदम उठाया है। ट्रस्ट ने अपने कार्यालयों दरअसल, को नई व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। तमिलनाडु की एक महिला श्रद्धालु ने मंदिर के कर्मचारियों और सेवादारों की सुविधाओं के लिए ट्रस्ट को चार करोड़ रुपये का चेक दिया था।
चेक मिलने के बाद ट्रस्ट ने दानदाता को रसीद भी जारी कर दी थी। बाद में चेक बैंक में लगाया गया तो संबंधित खाते में पर्याप्त धनराशि नहीं मिली। खाते में महज तीन रुपये होने की बात सामने आई। चार करोड़ रुपये का चेक बाउंस हो गया था।
नई व्यवस्था के तहत चेक मिलने के बाद उसे बैंक में जमा कराया जाएगा। भुगतान खाते में आने और बैंक से पुष्टि होने के बाद ही दान की रसीद जारी की जाएगी। इसके लिए दानदाताओं का नाम, मोबाइल नंबर और पता भी दर्ज किया जा रहा है, ताकि उन्हें रसीद भेजी जा सके। इससे बाउंस चेक के बदले रसीद जारी होने की स्थिति नहीं बनेगी और ट्रस्ट के रिकॉर्ड में वास्तविक प्राप्त राशि ही दर्ज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।