{"_id":"6b08333e2ec99440aa0d1fe6","slug":"video-premises-of-dr-ambedkars-statues-at-12-locations-in-ayodhya-will-be-spruced-up-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में 12 स्थलों पर संवारे जाएंगे डॉ. आंबेडकर की प्रतिमाओं के परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में 12 स्थलों पर संवारे जाएंगे डॉ. आंबेडकर की प्रतिमाओं के परिसर
अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं से जुड़े 12 परिसरों का लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। संविधान गौरव दिवस के अवसर पर मिर्जापुर माफी में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इससे पूर्व विधायक ने स्थानीय लोगों के साथ सामूहिक रूप से लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्बोधन का सजीव प्रसारण सुना। इसके बाद प्रतिमा परिसर के सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास किया।
योजना के तहत मिर्जापुर माफी, सरेठी, रामदत्तपुर अतरावा, कर्मा कोडरी, दतौली, जलालुद्दीन नगर पूराबाजार, मोहबरा चौराहा, रविदासपुरा रानोपाली, लाला लाजपत नगर कौशलपुरी, कलेक्ट्रेट अयोध्या, रसूलाबाद और शिवदासपुर स्थित प्रतिमा परिसरों का विकास कराया जाएगा। इन सभी स्थानों पर छत निर्माण, बाउंड्रीवाल, रेलिंग और इंटरलॉकिंग का कार्य होगा। सभी कार्यों पर लगभग एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
इस अवसर पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने संविधान के माध्यम से देश को समानता, सामाजिक न्याय और अधिकारों की मजबूत आधारशिला प्रदान की। उनके विचार और आदर्श भारतीय लोकतंत्र की अमूल्य धरोहर हैं। प्रतिमा परिसरों का सौंदर्यीकरण बाबा साहेब के योगदान और विचारों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ ही उन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का प्रयास है। इन स्थलों के विकसित होने से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
मौके पर महानगर उपाध्यक्ष हरभजन गौड, वरूण चौधरी, सियाराम भारती, सुनील कुमार, सभाजीत, संजय कोरी, समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञा पाण्डेय, दिव्यांग कल्याण अधिकारी चंद्रेश त्रिपाठी सहित बडी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।