{"_id":"6aac1018e3b92a39dc09f873","slug":"video-ayathhaya-saraya-tata-para-jal-aasharavatha-ka-thapa-paema-matha-ka-tharaghaya-ka-kamana-catara-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: सरयू तट पर जला 'आशीर्वाद का दीप', पीएम मोदी के दीर्घायु की कामना चित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: सरयू तट पर जला 'आशीर्वाद का दीप', पीएम मोदी के दीर्घायु की कामना चित्र
नरेंद्र आर्य
Updated Thu, 17 Sep 2026 09:36 PM IST
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को सरयू तट स्थित लता चौक पर नगर निगम की ओर से विशेष आयोजन किया गया। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी की अगुवाई में यहां ‘आशीर्वाद का दीप’ प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में नागरिकों, बटुक ब्राह्मणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
इस अवसर पर महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नेतृत्व से यह साबित किया है कि भारत वैश्विक शक्ति बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उनके नेतृत्व में गांव-गांव विकास और तरक्की की नई गाथा लिखी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर अयोध्यावासियों की ओर से प्रज्ज्वलित यह दीप उनके दीर्घायु और राष्ट्र के निरंतर विकास की मंगलकामना का प्रतीक है।
लता चौक पर दीप प्रज्ज्वलन के लिए आकर्षक फूलों की अल्पनाएं बनाई गई थीं। इनमें भारत माता के चित्र सहित विभिन्न आकृतियों को फूलों से सजाया गया। अल्पनाओं के किनारे दीपों की श्रृंखला सजाई गई, जिससे पूरा स्थल आकर्षक नजर आया। दीप प्रज्ज्वलित होते ही लता चौक का वातावरण भक्तिमय और उत्सवी हो उठा।
कार्यक्रम में नगर आयुक्त जयंत कुमार, अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेंद्र कुमार सिंह, भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष राकेश मणि त्रिपाठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, राधारमण त्रिपाठी, सुरेश सिंह, सुबोध चतुर्वेदी, सतीश पांडेय, शिवनाथ त्रिपाठी, राहुल द्विवेदी, सामाजिक कार्यकर्ता भास्कर शुक्ल, डॉ. जय गुरुदेव शुक्ल, इंदू सिंह, पार्षद अनीता द्विवेदी, रतन मोहन पांडेय, श्याम नारायण तिवारी, राहुल सिंह, रोहित शर्मा, श्रीनिवास शास्त्री सहित बड़ी संख्या में नागरिक, बटुक ब्राह्मण एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।