{"_id":"6a92948b9e3d63e10709253d","slug":"video-ayathhaya-ma-jhamajhama-brasha-thana-ma-chhaya-athhara-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में झमाझम बारिश, दिन में छाया अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगरी अयोध्या में शनिवार दोपहर शुरू हुई झमाझम बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। दिनभर की काले बादल छाए और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।
बारिश के साथ ही आसमान में अंधेरा छा गया और ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत दी। तापमान में करीब 5 से 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
सरयू नदी का जलस्तर पहले से ही बढ़ा हुआ है, ऐसे में इस बारिश से घाटों पर और पानी बढ़ने की आशंका है। प्रशासन ने सरयू तट पर अलर्ट जारी किया है और श्रद्धालुओं से गहरे पानी में न जाने की अपील की है।
बारिश के बावजूद राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। लोग छाता और रेनकोट पहनकर दर्शन करते नजर आए। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि बारिश से गर्मी से राहत तो मिली है, पर कारोबार पर असर पड़ा है। कुल मिलाकर सावन के इस मौसम में रामनगरी का नजारा और भी मनोरम हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।