{"_id":"6a932a8fc2c38cd721080ca5","slug":"ambulance-stuck-in-traffic-jam-delivery-takes-place-on-the-bridge-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-157522-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: जाम में फंसी एंबुलेंस, मंगारी पुल पर गूंजी किलकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: जाम में फंसी एंबुलेंस, मंगारी पुल पर गूंजी किलकारी
Sun, 30 Aug 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
खजुरहट। बीकापुर-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार को जाम के बीच एंबुलेंस से अस्पताल जा रही गर्भवती की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। मंगारी पुल के पास एंबुलेंस में ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। एंबुलेंस कर्मियों और आशा की सूझबूझ से महिला ने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। प्रसव के बाद मां व नवजात को बीकापुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया।
खिदिरपुर गांव निवासी ज्योति को शनिवार को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजनों ने 102 नंबर पर एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस संख्या 1327 महिला को लेकर बीकापुर अस्पताल के लिए रवाना हुई। प्रयागराज हाईवे पर मंगारी पुल के पास पहुंचते ही एंबुलेंस जाम में फंस गई। इसी दौरान ज्योति की प्रसव पीड़ा तेज हो गई और अस्पताल तक पहुंचना संभव नहीं दिखा।