{"_id":"688251d53220d23439067933","slug":"video-ayathhaya-ma-bthabsata-athhakara-cakabtha-ka-athalta-ma-tha-pakashha-ka-bca-marapata-2025-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी की अदालत में दो पक्षों के बीच मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी की अदालत में दो पक्षों के बीच मारपीट
यूपी के अयोध्या में कचहरी परिसर में बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी की अदालत में दो पक्षों में बृहस्पतिवार को मारपीट हो गई। घायल शिवपूजन पांडेय ने मुकदमा के पक्षकार रामेश्वर सिंह उर्फ कृष्ण किंकर सिंह पर कोर्ट के अंदर मारपीट का आरोप लगाया है।
मुकदमा के पक्षकार अनिल सिंह की ओर से शिव पूजन मुकदमे की पैरवी करने आए थे। दीवानी न्यायालय में सुनवाई के दौरान अनिल सिंह के पक्ष में बयान देने की रंजिश से रामेश्वर सिंह पर हमले का आरोप लगाया गया है। बताया गया कि बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के न्यायालय में चकबंदी अधिकारी बीकापुर ने वरासत के मुकदमे में पारित आदेश के विरुद्ध अपील प्रस्तुत की गई है, जो काल बाधित बताई जा रही है। मूल पत्रावली भी कोर्ट में दाखिल नहीं है। थाना तारुन क्षेत्र के गौरा गांव निवासी रामेश्वर सिंह पर फर्जी वरासत दर्ज कराने का आरोप है।
वहीं, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उनकी अदालत में कोई मारपीट नहीं हुई है न ही कोई विवाद हुआ है। जिस पत्रावली के बारे में मारपीट की बात कही जा रही है, उसमें अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। ऐसी कोई घटना होगी तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।