{"_id":"6ae1e4623f465783c2045d11","slug":"video-ayathhaya-karava-catha-para-saja-ayathhaya-pata-patana-tasavara-val-mahatha-bna-aakarashhanae-ka-kathara-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: करवा चौथ पर सजी अयोध्या, पति-पत्नी तस्वीर वाली मेहंदी बनी आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: करवा चौथ पर सजी अयोध्या, पति-पत्नी तस्वीर वाली मेहंदी बनी आकर्षण का केंद्र
अयोध्या: करवा चौथ के पर्व को लेकर अयोध्या के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। चौक, रिकाबगंज, सहादतगंज और देवकाली के बाजारों में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं साड़ी, श्रृंगार, मेहंदी और पूजन सामग्री की खरीदारी में जुटी हैं। दुकानदारों के चेहरे भी ग्राहकों की भीड़ देखकर खिले हुए हैं। इस बार करवा चौथ पर मेहंदी का नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। महिलाएं अपने हाथों पर पति-पत्नी की तस्वीर वाली मेहंदी लगवा रही हैं। इसके अलावा चांद, कलश, छलनी, दीपक और करवा जैसे पारंपरिक डिजाइनों की भी खूब मांग है। मेहंदी आर्टिस्टों के अनुसार, इस बार पोर्ट्रेट मेहंदी की डिमांड सबसे ज्यादा है। युवतियां सोशल मीडिया से डिजाइन दिखाकर वैसी ही मेहंदी लगवा रही हैं।
बाजार में मेहंदी लगाने के लिए सुबह से ही कतारें लग रही हैं। 150 रुपये से लेकर 500 रुपये तक मेहंदी लगाई जा रही है। पोर्ट्रेट मेहंदी के लिए 1000 रुपये तक चार्ज किया जा रहा है। इसके बावजूद महिलाएं उत्साह के साथ मेहंदी लगवा रही हैं। साड़ी और लहंगा की दुकानों पर भी भीड़ है। लाल रंग की साड़ियों की सबसे ज्यादा मांग है, क्योंकि करवा चौथ पर लाल रंग को शुभ माना जाता है। ज्वेलरी और कॉस्मेटिक की दुकानों पर भी महिलाएं खरीदारी कर रही हैं। पूजन सामग्री की दुकानों पर करवा, छलनी और मिठाइयों की बिक्री बढ़ गई है। महिलाओं का कहना है कि यह पर्व पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है और इसे लेकर उनमें काफी उत्साह है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।