{"_id":"6ae23efea36767d27b0d1ebe","slug":"list-of-114-centres-released-for-up-board-examinations-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-161952-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए 114 केंद्रों की सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए 114 केंद्रों की सूची जारी
Wed, 28 Oct 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं के लिए जिले में 114 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इनकी सूची जारी कर दी है। इसमें विद्यालयों के साथ आवंटित विद्यार्थियों का विवरण भी शामिल है। प्रस्तावित केंद्रों की सूची पर छात्र-छात्राएं, अभिभावक और विद्यालय प्रबंधन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने की समयसीमा बढ़ाए जाने की संभावना है।
परिषद ने ऑनलाइन प्रक्रिया से तैयार प्रस्तावित केंद्रों की सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की है। सूची का परीक्षण जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति करेगी। विद्यालयों की आधारभूत सूचनाओं के सत्यापन और अद्यतन के आधार पर परीक्षा केंद्रों का चयन किया गया है।
सूची में किसी तरह की विसंगति होने पर संबंधित पक्ष निर्धारित समयसीमा के भीतर अपना पक्ष रख सकते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक प्राप्त आपत्तियों का परीक्षण कर उनका समयबद्ध निस्तारण करेंगे। इसके बाद जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति से अनुमोदित या संस्तुत परीक्षा केंद्रों की सूची और संबंधित रिपोर्ट छह नवंबर तक परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन भेजनी होगी।
विज्ञापन
साक्ष्य के साथ ऑनलाइन करनी होगी शिकायत
डीआईओएस डॉ. पवन तिवारी ने बताया कि प्रस्तावित केंद्रों या विद्यार्थियों के आवंटन से असंतुष्ट छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य और प्रबंधक निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन प्रत्यावेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपत्ति का उचित कारण बताने के साथ संबंधित साक्ष्य भी प्रस्तुत करना होगा। आवेदन माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल पर दर्ज किए जाएंगे।