{"_id":"6ae23f66e1d3055595058beb","slug":"body-was-found-in-a-pond-ayodhya-news-c-97-1-ayo1023-161974-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: रात में घर से निकला युवक, सुबह तालाब में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: रात में घर से निकला युवक, सुबह तालाब में मिला शव
Thu, 29 Oct 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
मवई। सेवढ़ारा गांव में बुधवार सुबह कर्बला के पास स्थित तालाब में 22 वर्षीय युवक का शव उतराता मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी हसनैन पुत्र मो. मुसीर के रूप में हुई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
ग्रामीणों के मुताबिक, हसनैन कर्बला की साफ-सफाई करता था। मंगलवार रात वह घर से निकला था। बुधवार सुबह उसका शव कर्बला के पास स्थित तालाब में दिखाई दिया। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
सूचना पर पहुंची मवई पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि युवक की मौत के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। संवाद