{"_id":"6ae49b2ea94b1562de0119c6","slug":"video-foreign-influencers-accuse-shivani-kumari-from-auraiya-of-causing-them-insult-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"औरैया की शिवानी कुमारी पर विदेशी इंफ्लूएंसर ने लगाया अपमान करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया की शिवानी कुमारी पर विदेशी इंफ्लूएंसर ने लगाया अपमान करने का आरोप
सोशल मीडिया पर चर्चित जिले की इंफ्लूएंसर शिवानी कुमारी विवादों में आ गई हैं। अमेरिका के चर्चित इंफ्लूएंसर मारविन आची ने वीडियो जारी कर शिवानी पर भारतीय संस्कृति के नाम पर उनका अपमान करने का आरोप लगाया है। मारविन के वीडियो के बाद शिवानी ने भी रोते हुए अपना पक्ष रखा है। वहीं, संवाद न्यूज एजेंसी दोनों वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
मारविन आची ने अपने वीडियो में बताया कि वह भारतीय संस्कृति के मुरीद हैं। शिवानी को वह केवल एक इंफ्लूएंसर नहीं बल्कि अपना दोस्त मानते थे। वह भारत की शादी और ग्रामीण परिवेश को करीब से देखना चाहते थे। इसी इच्छा से वह शिवानी के गांव पहुंचे थे। वहां उनके चेहरे पर पेंट किया गया। उस समय उन्हें लगा कि यह भारतीय संस्कृति का हिस्सा है और उन्होंने इसे सहजता से स्वीकार किया। बाद में एक दोस्त ने उनका वीडियो देखकर बताया कि उनके साथ मजाक किया जा रहा है। मारविन के मुताबिक इसके बाद उन्होंने वीडियो के कमेंट पढ़े तो उन्हें भी एहसास हुआ कि लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं। उन्होंने शिवानी और उनकी टीम से इस बारे में सवाल किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
अपनी दोस्त फर्नाडा का भी जिक्र किया। बताया कि एक बार अचानक उसके चेहरे पर रेत फेंक दी गई और फिर उसे साफ किया गया। इससे फर्नाडा की आंखों में जलन होने लगी थी। तब उन्होंने इसे भी भारतीय संस्कृति का हिस्सा समझकर नजरअंदाज कर दिया था। हालांकि अब उन्हें लगता है कि यह सब लाइक्स और व्यूज पाने के लिए किया गया। मारविन ने सवाल उठाया कि जब कोई विदेशी दूसरे देश में जाता है और वहां की भाषा व संस्कृति से अनजान होता है, तो क्या उसके साथ ऐसा व्यवहार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह भारत और भारतीय संस्कृति का सम्मान करते हैं, लेकिन किसी की अनभिज्ञता का फायदा उठाकर उसका मजाक बनाना उचित नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।