{"_id":"6b01246d01dbb1d8fb0da9ed","slug":"video-worker-and-security-guard-die-after-being-crushed-under-a-bundle-of-cardboard-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"गत्ते का बंडल के नीचे दबकर मजदूर व सुरक्षा गार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गत्ते का बंडल के नीचे दबकर मजदूर व सुरक्षा गार्ड की मौत
गजरौला। कामाक्षी पेपर मिल में गत्ते का बंडल ऊपर गिर जाने से दबकर मजदूर व सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। मृतकों में बिलारी थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी थान सिंह (46)और गजरौला थाना क्षेत्र के चौबारा गांव के रूप सिंह (50) हैं। भारी भरकम बंडल के नीचे दब रहे दोनों मजदूरों को लिफ्टर व जेसीबी से बंडल हटाकर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी ली। उधर हादसे के बाद मौके से पेपर मिल के कुछ अधिकारी व कर्मचारी भाग गए।
बिलारी थाना क्षेत्र के गांव देवरी निवासी राम बहादुर यादव ने बताया कि उनके चाचा थान सिंह पिछले पांच साल से कामाक्षी पेपर मिल में रिमांड ऑपरेटर का काम करते थे। शुक्रवार सुबह करीब 7.30 बजे वह काम कर रहे थे। उनके साथ सुरक्षा गार्ड रूप सिंह भी थे। बराबर में गत्ते के भारी भरकम बंडल रखे हुए थे। जो उनके चाचा व सुरक्षा गार्ड के ऊपर गिर गए। दोनों की दबकर मौत हो गई। बंडल इतने भारी हैं कि उनको हटाने के लिए लिफ्टर व जेसीबी लगानी पड़ी। सूचना पाकर औद्योगिक चौकी इंचार्ज सुभाष चौहान पुलिस संग पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर व सीओ अंजलि कटारिया ने मौके पर पहुंच कर हादसे की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि दो मजदूर व सुरक्षा गार्ड की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।