Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां को कंधा देते समय भावुक हुए सीएम योगी: छलक पड़े आंसू, रातभर पास बैठकर पार्थिव शरीर को निहारते रहे; तस्वीरें

Sat, 21 Nov 2026 11:34 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, ऋषिकेश
अमर उजाला नेटवर्क, ऋषिकेश Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 21 Nov 2026 11:34 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां सावित्री देवी के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मां के अंतिम दर्शन करके रो पड़े।

विज्ञापन
CM Yogi Gets Emotional While Carrying Mother's Bier, Spends Entire Night Beside Her Body
CM Yogi - फोटो : वीडियो ग्रैब
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपनी मां सावित्री देवी को अंतिम विदाई देते समय भावुक हो गए। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित पैतृक गांव पंचूर में उन्होंने मां के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। मुख्यमंत्री कई बार रूमाल से आंसू पोंछते नजर आए। इसके बाद उन्होंने मां की अर्थी को कंधा दिया। अंतिम यात्रा पंचूर गांव से हरिद्वार के चंडीघाट के लिए पहुंची, यहां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार किया गया। सीएम योगी के छोटे भाई ने मुखाग्नि दी।
Trending Videos
CM Yogi Gets Emotional While Carrying Mother's Bier, Spends Entire Night Beside Her Body
सीएम योगी ने अपनी मां की अर्थी को दिया कंधा - फोटो : पीटीआई
सावित्री देवी का शुक्रवार को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। मां के निधन की खबर मिलने के बाद से ही मुख्यमंत्री परिवार के बीच मौजूद थे। शनिवार को अंतिम दर्शन के दौरान वह कुछ देर तक मां के पार्थिव शरीर के पास खड़े रहे और एकटक उन्हें निहारते रहे। उन्होंने परिजनों और मां की देखभाल करने वालों से उनके अंतिम समय के बारे में भी जानकारी ली।
CM Yogi Gets Emotional While Carrying Mother's Bier, Spends Entire Night Beside Her Body
सीएम योगी ने अपनी मां को दी श्रद्धांजलि - फोटो : पीटीआई
बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे। इस दौरान उन्होंने अन्न-जल भी ग्रहण नहीं किया। शनिवार को मां की अंत्येष्टि और अन्य पारिवारिक रस्में पूरी करने के बाद उन्हें लखनऊ लौटना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Gets Emotional While Carrying Mother's Bier, Spends Entire Night Beside Her Body
सीएम योगी ने अपनी मां की अर्थी को दिया कंधा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री शनिवार दोपहर 2:15 बजे तक उत्तराखंड में रहेंगे। इसके बाद उन्हें लखनऊ के लिए रवाना होना था। लखनऊ में शाम 5:30 बजे से 6:45 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शामिल होना था।
विज्ञापन
CM Yogi Gets Emotional While Carrying Mother's Bier, Spends Entire Night Beside Her Body
मां के अंतिम दर्शन के दौरान भावुक हुए सीएम योगी - फोटो : वीडियो ग्रैब
सावित्री देवी लंबे समय से बीमार चल रहीं थीं। पिछले तीन वर्षों से अधिक परेशानी होने के कारण उन्हें एक बार एम्स ऋषिकेश में और एक बार जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां को देखने अस्पताल पहुंचे थे।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed