Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Karnal News ›   Devotees swayed to the flow of devotional songs; Baba Shyam’s birth anniversary was celebrated by cutting a cake.

भजनों की रसधारा में झूमे श्रद्धालु, केक काटकर मनाया बाबा श्याम का जन्मोत्सव

Sat, 21 Nov 2026 12:01 AM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Sat, 21 Nov 2026 12:01 AM IST
Devotees swayed to the flow of devotional songs; Baba Shyam’s birth anniversary was celebrated by cutting a cake.
करनाल। देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर शहर के मंदिरों में बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में श्री श्याम सलोना कीर्तन मंडल की ओर से भव्य संकीर्तन का आयोजन किया गया। फूलों और आकर्षक सजावट से सजे बाबा के दरबार में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने बाबा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की और भजनों की धुन पर झूमकर जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं। कीर्तन में पानीपत से पहुंचीं कलाकार दीक्षा वधवा ने ''आया जन्मदिन श्याम का'' और ''आज मैंने नाचण दे'' भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं विक्की सूफी ने ''मैंने मोहन को बुलाया है, वो आता होगा'' और ''दुनिया चले ना श्रीराम के बिना, राम जी चले ना हनुमान के बिना'' भजन सुनाकर भक्ति का रंग जमाया। पूरा मंदिर परिसर बाबा श्याम के जयकारों और भजनों से गूंज उठा। कार्यक्रम में बाबा मस्त गिरी अखाड़े के महंत श्रीश्री 1008 प्रह्लाद गिरी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। सुबह मेयर रेणु बाला गुप्ता, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बृजभूषण गुप्ता और ऋषभ गुप्ता ने मंदिर पहुंचकर बाबा श्याम के दरबार में शीश नवाया। इसके बाद महंत प्रह्लाद गिरी महाराज, मेयर रेणु बाला गुप्ता और बृजभूषण गुप्ता ने मंदिर कमेटी के सदस्यों के साथ केक काटकर बाबा का जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर मेयर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि बाबा श्याम कलियुग में अपने भक्तों के सहारे और संकटमोचक के रूप में पूजे जाते हैं। उनकी कृपा भक्तों को कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की शक्ति और विश्वास प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और आस्था को मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक एकता का संदेश भी देते हैं। कार्यक्रम में त्रिलोकपुर माता बाला सुंदरी के मुख्य पुजारी बिट्टू भगत, सहज गिरी अखाड़े के महंत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस मौके पर मंदिर के मुख्य सेवक देसराज गुप्ता, पंकिल गोयल, सुशील गर्ग, अजय सैनी, पियूष बंसल, राजेश गर्ग, महेंद्र गुप्ता, अनिल गर्ग, रामकरण गोयल, कृष्ण गोयल, एमके गुप्ता, विनोद गोयल, अशोक सिंघला, पवन गुप्ता, सुभाष बंसल, आकाश, दीपक, राजेश सिंघला और हरीश गौतम शर्मा सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: श्री मनसा देवी मंदिर का 86वां स्थापना दिवस, देवउठनी एकादशी पर पर सुहागिनों ने मांगी मन्नत

20 Nov 2026

अलीगढ़ जिला स्तरीय अधिकारियों को स्व-जनगणना का प्रशिक्षण

20 Nov 2026

देवरिया: डीएम ने सड़क निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

20 Nov 2026

एमपी: श्योपुर में अवैध रेत रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला, वनरक्षक के सिर पर फट्टे से किया वार

20 Nov 2026

फरीदाबाद: बीके अस्पताल की लिफ्ट बदलने के लिए दोबारा टेंडर, कंपनियां नहीं दिखा रहीं रुचि

20 Nov 2026
विज्ञापन

ऊना: माता तुलसी के विवाह को लेकर तैयारियां जोरों पर

20 Nov 2026

गंगा पूजन के साथ मखदूमपुर मेले का आगाज! पांच दिवसीय गंगा मेले का हुआ शुभारंभ

20 Nov 2026
विज्ञापन

कपालमोचन मेले का भव्य आगाज, केंद्रीय मंत्री शेखावत और सीएम सैनी ने किया शुभारंभ

20 Nov 2026

अब थाने के चक्कर नहीं काटेंगे श्रद्धालु, कपालमोचन मेले में मौके पर दर्ज होंगी शिकायतें

20 Nov 2026

कपालमोचन मेले में छाए पीएम मोदी, शेखावत और सीएम सैनी के कटआउट बने सेल्फी पॉइंट

20 Nov 2026

कपालमोचन मेले में सुरक्षा का कड़ा पहरा, तीनों सरोवरों पर तैनात रहेंगी बोट और गोताखोर

20 Nov 2026

400 मीटर दौड़ में काजल ने बाजी मारी

कृषि, रिवेन्यू, पुलिस और दमकल विभाग ने गांवों में निकाला फ्लैग मार्च

20 Nov 2026

पलवल: विधायक और उपायुक्त ने की बैठक, हथीन में स्वास्थ्य, शिक्षा, सुविधाओं पर जोर

20 Nov 2026

पलवल: सीएम विंडो पर शिकायतों के निस्तारण में प्रदेशभर में जिले का दूसरा स्थान

20 Nov 2026

पलवल: स्वच्छ शौचालय अभियान 10 दिसंबर तक, सरकारी भवनों में शौचालयों की होगी साफ-सफाई

20 Nov 2026

वार्डों की समस्याओं के निस्तारण पर हुई चर्चा

20 Nov 2026

देवउठनी एकादशी पर भागवत कथा का शुभारंभ

20 Nov 2026

देवउठनी एकादशी पर निकाली निशान यात्रा

20 Nov 2026

जिला अस्पताल के बाहर सड़क पर लटक रही करंट दौड़ती बिजली की लाइन

20 Nov 2026

इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

20 Nov 2026

बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

20 Nov 2026

इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

20 Nov 2026

सुदामा चरित्र सुनकर भावविभोर हुए श्रद्धालु

20 Nov 2026

बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाए हुनर

20 Nov 2026

चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में लगी पुलिस की पाठशाला

20 Nov 2026

VIDEO: मां के अंतिम दर्शन के लिए पंचूर गांव पहुंचे सीएम योगी

20 Nov 2026

दिव्यलोक आश्रम में श्रद्धा के साथ मनाई गोपाष्टमी

20 Nov 2026

क्रिकेट मैच में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

20 Nov 2026

जेल से छूटते ही फिर नशे के कारोबार में उतरा आरोपी, 13 दिन बाद 524 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

20 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed