Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket Australia reaffirmed its confidence in Pat Cummins to remain as the country's Test captain

सैंडपेपरगेट विवाद: पैट कमिंस को मिला क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का साथ, बोर्ड ने कप्तान के तौर पर किया समथर्न

Sat, 21 Nov 2026 10:42 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 21 Nov 2026 10:42 AM IST
सार

सैंडपेपरगेट विवाद दोबारा सुर्खियों में आने के बाद पैट कमिंस की मुश्किलें बढ़ रही थीं। कमिंस की आलोचना की जा रही थी और उनकी कप्तानी पर तलवार लटकती दिख रही थी। हालांकि, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्पष्ट किया है कि वह कप्तान के साथ खड़े हैं। 

विज्ञापन
Cricket Australia reaffirmed its confidence in Pat Cummins to remain as the country's Test captain
पैट कमिंस - फोटो : PTI

विस्तार

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने दक्षिण अफ्रीका में 2018 के बॉल टेम्परिंग स्कैंडल की नई जांच के बीच, पैट कमिंस को राष्ट्रीय पुरुष टीम के कप्तान के तौर पर अपना समर्थन दिया है। बोर्ड ने इस बात से इनकार किया है कि मौजूदा कप्तान की ईमानदारी से कोई समझौता हुआ है।
विज्ञापन
Trending Videos

बोर्ड सदस्यों ने कमिंस के साथ की मुलाकात 
बोर्ड मीटिंग के बाद सीए ने एक बयान में कहा, 'ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की ईमानदारी और 2018 के दौरे की घटनाओं से प्रभावित लोगों की भलाई के उपायों पर चर्चा हुई। कप्तान के तौर पर कमिंस की स्थिति को लेकर चल रही अटकलों के बीच उन्हें पूर्ण समर्थन देने का फैसला हुआ।' सीए के चेयरमैन डेविड बून और सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग ने शुक्रवार को सिडनी में कमिंस से मुलाकात की और उनकी भलाई, टीम को जरूरी मदद और न्यूजीलैंड के खिलाफ आने वाली सीरीज सहित कई मुद्दों पर चर्चा की।

उन्होंने कहा, हम इस मुश्किल समय में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को पूरी लगन और सब्र के साथ आगे बढ़ाने, सुनने और सीखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस सप्ताह हमने जिस इंडिपेंडेंट फोरम की घोषणा की है, वह इसी बारे में है और बोर्ड सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को वहां अपनी कहानियां बताने और उन पर चर्चा करने के लिए प्रोत्साहित करता है। हम सही समय पर 'टर्म्स ऑफ रेफरेंस' प्रकाशित करेंगे।

बून ने कहा, हमने पैट को अपना समर्थन दिया है और 2018 के दक्षिण अफ्रीका टूर की घटनाओं से प्रभावित सभी लोगों के लिए अपनी चिंता जाहिर की है। हमने उस अनुभव से सीखा है और हमें टीम और उस संस्कृति पर गर्व है जिसे पैट और टीम के दूसरे लीडर्स ने पिछले आठ वर्षों में बढ़ावा दिया है। हम इस बात को पूरी तरह से खारिज करते हैं कि पैट की ईमानदारी से कोई समझौता हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिंस ने इंडिपेंडेट फोरम का किया समर्थन 
सीए ने कहा है कि इंडिपेंडेंट फोरम खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को 2018 टूर के अपने अनुभव साझा करने का मौका देगा। बोर्ड सही समय पर फोरम के टर्म्स ऑफ रेफरेंस प्रकाशित करेगा। कमिंस ने सीए नेतृत्व के साथ मीटिंग का स्वागत किया और प्रस्तावित इंडिपेंडेंट फोरम का समर्थन करते हुए कहा कि वह इस प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, डेविड और टॉड से बात करना बहुत मायने रखता था। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान होने के नाते एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। मैंने इसे कभी हल्के में नहीं लिया है और न ही कभी लूंगा। डेविड और टॉड के लिए क्रिकेट को इन सबके बीच संभालना बहुत मुश्किल काम है और मैं उनकी तारीफ करता हूं कि उन्होंने मुझसे और 2018 के कई खिलाड़ियों और स्टाफ से संपर्क किया। मैं फोरम को 100 प्रतिशत सपोर्ट करता हूं। मैं वहां रहूंगा। जिन खिलाड़ियों और स्टाफ से मैंने बात की है, वे वहां जाकर अपनी बात रखने के लिए बहुत उत्सुक हैं। बहुत सारी मुश्किल बातचीत होगी, लेकिन इसकी जरूरत है। अब से, पर्थ में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करना मेरा फोकस और प्राथमिकता होगी। 
विज्ञापन

सैंडपेपरगेट को लेकर बढ़ता विवाद 
सीए का यह बयान 2018 के केपटाउन टेस्ट पर फिर से ध्यान देने के बीच आया है, जब ऑस्ट्रेलिया के ओपनर कैमरन बैनक्रॉफ्ट ने इस सप्ताह की शुरुआत में 'द वेस्ट ऑस्ट्रेलियन' के लिए 4,000 शब्दों का कॉलम लिखा था। कॉलम में उन्होंने लिखा था कि गेंदबाजी ग्रुप को पता था कि गेंद पर सैंडपेपर का इस्तेमाल किया जा रहा है। बैनक्रॉफ्ट के कमेंट्स से उस्मान ख्वाजा द्वारा लिखी किताब 'सब्र' में किए गए दावे का समर्थन मिला है। डेविड वॉर्नर ने भी ख्वाजा का समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed