{"_id":"6b01248c0b59cb104f0a1272","slug":"video-god-ensures-that-the-curses-and-boons-of-sages-and-seers-come-true-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऋषि-मुनियों के शाप-वरदान को सत्य सिद्ध करते हैं भगवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषि-मुनियों के शाप-वरदान को सत्य सिद्ध करते हैं भगवान
गजरौला। तिगरी गंगा मेले में जलेश्वरानंद गिरि महाराज ने सनक कुमारों की कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान विष्णु अपने भक्तों, ऋषि-मुनियों का शाप व वरदान को सत्य सिद्ध करने की लीला करते हैं।
शुक्रवार से तिगरी गंगा मेले में चार दिवसीय कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन जलेश्वरानंद महाराज ने सनक कुमारों की कथा सुनाते हुए कहा कि वह सनक कुमार भगवान विष्णु से मिलने आते हैं। भगवान विष्णु के द्वारपाल जय और विजय उनको रोेक लेते हैं। भगवान से मिलने में उनको तीन पल का विलंब होता हैै। इस कारण क्रोधित हुए सनक कुमार उनको तीन जन्मों तक दैत्य योनि में जन्म लेने का शाप दे देते हैं। इस पर भगवान विष्णु कहते हैं कि वह अपने भक्तों, ऋषि-मुनियों का वचन, शाप या वरदान सत्य करने के लिए विभिन्न लीला करते हैं। इस दौरान उधम सिंह, लाला उर्फ वीरेंद्र गुर्जर समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर पुण्य कमाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।