{"_id":"6b009039d4aa6e9e9e092f8c","slug":"video-ncc-cadets-made-parachute-jump-from-height-of-1250-feet-in-agra-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO:आगरा में 1250 फीट से कूदे एनसीसी कैडेट्स, आसमान से दिखा ताजमहल; ठहर गई नजरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO:आगरा में 1250 फीट से कूदे एनसीसी कैडेट्स, आसमान से दिखा ताजमहल; ठहर गई नजरें
भारतीय वायुसेना के एएन-32 विमान से 1250 फीट की ऊंचाई से पैराशूट जंप लगाकर देशभर से आए 60 एनसीसी कैडेट्स ने अपने अदम्य साहस और आत्मविश्वास का परिचय दिया। इस खास मौके पर राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने भी कैडेट्स के साथ छलांग लगाकर उनका हौसला बढ़ाया और सभी ने पूरी तरह सुरक्षित लैंडिंग की। आगरा स्थित पैरा ट्रेनिंग स्कूल में 2 नवंबर से 25 नवंबर तक आयोजित किए जा रहे पैरा बेसिक कोर्स के तहत इन कैडेट्स को पैराशूट जंप का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर निदेशालय के कैडेट्स ने बताया कि शुरुआत में इतनी ऊंचाई से छलांग लगाने में थोड़ा डर जरूर लगा था, लेकिन विमान से बाहर निकलते ही वह डर खुशी और रोमांच में बदल गया। कैडेट्स के मुताबिक आसमान से ताजमहल का खूबसूरत नजारा देखकर ऐसा महसूस हो रहा था मानो वे स्वर्ग में हों और यह पल उनके लिए जीवन भर यादगार रहेगा। कैडेट्स ने इंस्ट्रक्टर्स की बेहतरीन ट्रेनिंग की सराहना की। छलांग पूरी होने के बाद सभी कैडेट्स के चेहरों पर गजब का उत्साह और खुशी देखने को मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।