{"_id":"6a4fb30001fd177dc00901e9","slug":"video-theft-worth-lakhs-at-mobile-shop-after-breaking-the-shutter-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोबाइल की दुकान में शटर तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजरौला। मोबाइल की दुकान में शटर तोड़कर दाखिल हुआ चोर पांच मोबाइल और नकदी समेत करीब चार लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गया। उसकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर जाकर चोरी की जानकारी ली।
थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर गौसाईं निवासी अजीत सैनी की नगर की टीचर कॉलोनी में बदायूं- बिल्सी स्टेट हाईवे किनारे मोबाइल की दुकान है। उनका कहना है कि वह मंगलवार रात दुकान बंद कर घर चले गए। उनका आरोप है कि बुधवार सुबह करीब 4 बजे चोर ने दुकान का शटर तोड़ दिया और अंदर दाखिल हो गया। दुकान से करीब तीन लाख रुपये कीमत के पांच मोबाइल चोरी कर ले गए। नकदी चोरी कर ले जाने का भी आरोप है। सुबह 9 बजे पड़ोसियों ने दुकान का शटर टूटा देखने पर चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने चोरी की सूचना अजीत सैनी को दी। थाने से कुछ ही कदम की दूरी पर चोरी की सूचना पाकर पुलिस मौके पर गई। घटना की जानकारी ली। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले। एक संदिग्ध आरोपी की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद मिली। बताया जा रहा है कि उसने ही दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी सुबह 4 बजे की बताई जा रही है। अजीत सैनी पड़ोसियों के साथ थाने गए और पुलिस को तहरीर दी। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर जल्द खुलासा किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।