फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Seven roads to be constructed in the Hasanpur area at a cost of 10 crore.

Amroha News: हसनपुर क्षेत्र में 10 करोड़ से बनेगी 7 सड़कें, लोगों को मिलेगा फायदा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Seven roads to be constructed in the Hasanpur area at a cost of 10 crore.
हसनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विधायक महेंद्र खड़गवंशी के प्रस्ताव पर क्षेत्र के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत वाली सात प्रमुख सड़कों के निर्माण कार्यों को हरी झंडी दे दी गई है। इससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने बताया कि स्वीकृत परियोजनाओं के तहत ग्रामीण और मुख्य संपर्क मार्गों का नवनिर्माण कराया जाएगा, जिससे हजारों ग्रामीणों का आवागमन सुलभ होगा। जिन प्रमुख मार्गों के निर्माण को मंजूरी मिली है, उनमें गांव अगरौला कला तिराहे से फत्तेहपुर तक, सोहरका से अल्लीपुर मिलक तक, अल्लीपुर खादर से रखेड़ा तक, और तिगरिया नादिर शाह से सिकंदराबाद तक के रास्ते शामिल हैं। इसके अलावा शाहबाजपुर डोला से पीतमपुर, शाहबाजपुर डोला से खडगरानी तथा राजपुर मंदिर से भटौला शर्की तक भी नई सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। सड़कों के निर्माण से न केवल धूल और कीचड़ की समस्या से राहत मिलेगी, बल्कि व्यापार और परिवहन को भी नई गति मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed