फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Drunken ruckus on bus; five youths detained.

Amroha News: शराब के नशे में बस में हंगामा, पांच युवक हिरासत में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Drunken ruckus on bus; five youths detained.
जोया। दिल्ली से मुरादाबाद जा रही गढ़मुक्तेश्वर डिपो की बस में शराब के नशे में पांच युवकों ने हंगामा कर यात्रियों से गाली-गलौज और हाथापाई की। महिलाओं और बच्चों की मौजूदगी के कारण बस में अफरातफरी मच गई। यात्रियों की सूचना पर पुलिस ने पांचों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मंगलवार को बस में शारद यादव, शशांक ठाकुर, जीतू ठाकुर, शानू प्रधान समेत पांच युवक सवार थे। आरोप है कि शराब के नशे में उन्होंने यात्रियों से अभद्रता शुरू कर दी। दिल्ली से पत्नी और बच्चों के साथ संभल जा रहे कपिल कुमार से भी अभद्रता की गई।
विज्ञापन

बस चालक गजराज ने डायल 112 पर सूचना दी। जोया चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांचों युवकों को हिरासत में ले लिया। सीओ ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed