{"_id":"6a64d211f7e60196ea08ca45","slug":"video-the-inspector-and-the-naib-tehsildar-explained-police-functions-to-the-female-students-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर, नायब तहसीलदार ने छात्राओं को पुलिस केे कार्य समझाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पेक्टर, नायब तहसीलदार ने छात्राओं को पुलिस केे कार्य समझाए
गजरौला। अमर उजाला की तरफ से शिव इंटर कॉलेज की छात्राओं को थाना भ्रमण कराया गया। उनको इंस्पेक्टर क्राइम और महिला पुलिसकर्मियों ने कंट्रोल रूम, हवालात, महिला हेल्प डेस्क दिखाई। छात्राओं ने समझा कि पुलिस किस तरह काम करती हैै। नायब तहसीलदार ने भी छात्राओं को पुलिस व राजस्व विभाग के कार्यों की जानकारी दी।
शनिवार सुबह करीब 11 बजेे शिक्षिका चंचल सिंह इंटरमीडिएट व हाई स्कूल की 40 छात्राओं को लेेकर थाने में आईं। यहां छात्राओं ने सबसे पहलेे महिला हेल्प डेस्क का भ्रमण किया। उनको महिला दरोगा कृष्णा दाहिमा ने जानकारी दी कि थाने में आने वाला कोई भी पीड़ित सबसे पहले महिला हेल्प डेस्क में अपना प्रार्थना पत्र देता हैै। जिस चौकी क्षेत्र का मामला होता है, उस दरोगा को जांच सौंप दी जाती हैै। जब तक पीड़ित संतुष्ट नहीं होता, हेल्प डेस्क के पुलिसकर्मी उससे जानकारी लेते रहते हैं। इसके बाद महिला पुलिसकर्मी पूजा पंवार ने छात्राओं को कम्प्यूटर कक्ष दिखाया। बताया कि यहां पर एफआईआर दर्ज की जाती है। जो पुलिसकर्मी बाहर जाता हैै या बाहर से आता है, उसका सभी विवरण कम्प्यूटर कक्ष में ही दर्ज होता हैै। थाने से बाहर जाने को रवानगी और अंदर आने को आमद कहते हैं। अपराध रजिस्टर के बारे में भी छात्राओं को जागरूक किया। शस्त्रागार और मालखाना दिखाते हुए बताया कि पुलिस के सभी हथियार शस्त्रागार में रखेे जाते हैं। इसी के बराबर में मालखाना है। जिसमें सभी रिकॉर्ड आदि रखे हैं। छात्राओं ने बड़ी उत्सुकता से हवालात देखी। इंस्पेक्टर क्राइम राम संजीवन यादव ने छात्राओं को जागरूक किया कि वह सोशल मीडिया से दूर रहकर
सिर्फ पढ़ाई पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहेंगी तो उनकेे साथ साइबर अपराध की घटना होने की संभावना अधिक रहेगी। छात्राओं को थाना समाधान दिवस के बारे में जागरूक किया गया। यहां नायब तहसीलदार राजपाल सिंह गंगवार ने उनको बताया कि यहां पर बैठे पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारी जमीन संबंधी शिकायताें का समाधान करते हैं। फरियादी की शिकायत सुनकर राजस्व विभाग की टीम पुलिस केे साथ मौके पर जाकर समस्या का निपटारा करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।