फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A2R Panthers win by five runs; thrill goes down to the final ball.

Amroha News: पांच रन से जीता एटूआर पैंथर्स, आखिरी गेंद तक चला रोमांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
A2R Panthers win by five runs; thrill goes down to the final ball.
अमरोहा। मूंढ़ाखेड़ा स्थित क्रिकेट एकेडमी के मैदान में एटूआर पैंथर्स और अमरोहा इलेवन के बीच खेला गया मुकाबला आखिरी ओवर तक रोमांच से भरपूर रहा। एटूआर पैंथर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 196 रन बनाए। जवाब में अमरोहा इलेवन की टीम ने लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन 20 ओवर में नौ विकेट पर 191 रन ही बना सकी। एटूआर पैंथर्स ने मुकाबला पांच रन से अपने नाम किया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एटूआर पैंथर्स को पर्व चौहान और कप्तान आयुष ने मजबूत स्थिति में पहुंचाया। पर्व चौहान ने 35 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 59 रन बनाए। कप्तान आयुष ने 43 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 54 रन की पारी खेली। तुषार शर्मा ने 24 रन बनाए, जबकि प्रियांशु सिंह ने 16 गेंदों पर 25 रन की तेज पारी खेलकर टीम का स्कोर 196 रन तक पहुंचाया। अमरोहा इलेवन की ओर से फहीम खान, बिलाल पाशा, अभिषेक गिल, मोहम्मद शोएब और जमशेद मंसूरी ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमरोहा इलेवन की शुरुआत खराब रही। 12 रन के स्कोर पर टीम के दो विकेट गिर गए। इसके बाद अली मोहम्मद ने 50 गेंदों में छह चौके और चार छक्कों की मदद से 63 रन बनाकर पारी संभाली। अमीन ने 16 गेंदों पर 35 रन बनाकर उनका साथ दिया। नवाजिश ने 24 और अभिषेक गिल ने नाबाद 19 रन बनाए, लेकिन टीम जीत से पांच रन दूर रह गई। एटूआर पैंथर्स की गेंदबाजी में तुषार शर्मा और पर्व चौहान ने दो-दो विकेट लिए। रोहित ने चार ओवर में 17 रन देकर एक विकेट चटकाया। प्रियांशु सिंह, शिवम कुमार और शिवा को भी एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed