फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Japan takes a liking to Amroha's Bhujia Sev; orders worth 25 lakh received.

Amroha News: जापान को भाया अमरोहा का भुजिया सेव, मिले 25 लाख के ऑर्डर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Japan takes a liking to Amroha's Bhujia Sev; orders worth 25 lakh received.
अमरोहा। जोया की करीब 50 साल पुरानी पुश्तैनी नमकीन का स्वाद अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच चुका है। ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में जोया की भुजिया सेव ने कारोबारियों और विदेशी खरीदारों का ध्यान खींचा है। ट्रेड शो के तीन दिनों में स्टॉल पर 25 लाख रुपये तक के थोक ऑर्डर मिल चुके हैं।
विज्ञापन

जापान की एक कंपनी ने फैक्टरी विजिट के बाद एक कंटेनर नमकीन लेने में रुचि जताई है। चीन, वियतनाम और दुबई के कारोबारी प्रतिनिधियों ने भी नमकीन के सैंपल लिए हैं। जोया निवासी फैसल पाशा के पुश्तैनी प्रतिष्ठान की भुजिया सेव को यूपीआईटीएस के हॉल नंबर 16 में स्टॉल मिला है। उन्होंने बताया कि यहां मांग इतनी अधिक है कि रोजाना दोपहर 12 बजे तक स्टॉक खत्म हो रहा है।
विज्ञापन

पहले दिन करीब 35 हजार रुपये, दूसरे दिन 58 हजार रुपये और तीसरे दिन दोपहर तक 76 हजार रुपये की नकद बिक्री दर्ज की गई। पहले दिन 1340 और दूसरे दिन करीब 1200 पैकेट की बिक्री हुई। इसके अलावा नोएडा-ग्रेटर नोएडा के मॉल, गाजियाबाद और बंगलूरू की बीटूबी कंपनियों तथा बड़े ब्रांड के वितरकों की ओर से भी थोक ऑर्डर मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed