फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rain breaks 11-year record in just a day and a half.

Amroha News: बारिश ने डेढ़ दिन में ही तोड़ा 11 साल का रिकॉर्ड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Rain breaks 11-year record in just a day and a half.
अमरोहा। सितंबर माह में महज 36 घंटे की बारिश ने अमरोहा में पिछले 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जिले में 381 एमएम बारिश दर्ज की गई, जो सितंबर में अब तक के उपलब्ध आंकड़ों में सबसे अधिक है।
विज्ञापन

इससे पहले वर्ष 2024 में पूरे सितंबर में 345 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। इस बार डेढ़ दिन में उससे 381 एमएम अधिक पानी बरस गया। शनिवार की तरह रविवार को भी अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। लगातार बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से मौसम में सर्दी का एहसास होने लगा।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार के मुताबिक इस साल सितंबर में बारिश ने पिछले सभी आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। जिला कृषि अधिकारी के अनुसार, बीते 36 घंटे में ही 381 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। यानी वर्ष 2024 के पूरे सितंबर में हुई बारिश से भी इस बार 36 घंटे में अधिक पानी बरस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि ठंडी हवाओं के कारण लोगों को सामान्य से अधिक ठंड महसूस हुई। सितंबर के अंतिम दिनों में मौसम के इस बदले मिजाज ने लोगों को सर्दी की दस्तक का एहसास करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed