{"_id":"6b0c2e8bcaa6b297e2030dfe","slug":"video-promoted-fitness-and-a-message-against-substance-abuse-through-cycling-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"साइकिल चलाकर दिया फिटनेस और नशामुक्ति का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल चलाकर दिया फिटनेस और नशामुक्ति का दिया संदेश
Vimal Sharma
Updated Sun, 29 Nov 2026 07:24 PM IST
Link Copied
युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और खेल संस्कृति को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम मालीखेड़ा में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल अभियान आयोजित किया गया। इंडिया रेडी फॉर ओलंपिक्स थीम पर हुए इस आयोजन में जिले के राज्यस्तरीय खिलाड़ियों समेत करीब 120 खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। इनमें 54 बालिकाएं और 66 बालक शामिल रहे।
अभियान का शुभारंभ भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शुभम चौधरी ने किया। इसके बाद स्टेडियम से साइकिल रैली शुरू हुई, जो जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। मुख्य अतिथि शुभम चौधरी ने भी साइकिल चलाकर अभियान में भागीदारी की। उन्होंने खिलाड़ियों और नागरिकों से मोटापे, नशे और प्रदूषण के खिलाफ फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और अनुशासित जीवन के लिए नियमित व्यायाम और खेल गतिविधियां जरूरी हैं। इस दौरान खिलाड़ियों को केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए दिए जा रहे पुरस्कारों और सरकारी नौकरियों के अवसरों की जानकारी भी दी गई। जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी ने मुख्य अतिथि और प्रतिभागी खिलाड़ियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ खेलों के प्रति रुचि भी विकसित करते हैं। इस मौके पर खेलो इंडिया के कोच अरुण सिंह, कुश्ती कोच आंचल समेत स्टेडियम के अन्य खिलाड़ी और प्रशिक्षक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।